फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up school reopening today: Schools from class 6 to 8 also open from today, students got admission after thermal screening

School Reopen in UP: कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक के स्कूल भी आज से खुले, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को मिला प्रवेश

Tue, 24 Aug 2021 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लंबे समय के बाद आज कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक के स्कूल खुल गए हैं। बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद स्कूलों में प्रवेश दिया है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन कराया गया। 

विज्ञापन
up school reopening today: Schools from class 6 to 8 also open from today, students got admission after thermal screening
यूपी में स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में करीब चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक के स्कूल खुल गए। हालांकि स्कूलों में उपस्थिति कम दिखाई दी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ: एल्डिको उद्यान पनियार मोंटेसरी स्कूल में आठ छात्र आए
राजधानी लखनऊ के एल्डिको उद्यान पनियार मोंटेसरी स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 8 तक के 8 बच्चे आए। स्कूल रूम में प्रवेश से पहले उनके शरीर को सैनिटाइज करने के लिए मशीन लगाई गई। वहीं हाथों को धोने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्लास रूम में प्रवेश दिया गया। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित इरम पब्लिक स्कूल में छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमबाग में छात्रों की उपस्थिति कम रही। बेसिक विद्यालय औरंगाबाद में 7 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन


गोरखपुर: एक बार फिर स्कूलों में लौटी रौनक 
गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौट आई है। यहां कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च 2020 से बंद चल रही कक्षा छठवीं से आठवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई एक बार फिर मंगलवार से कोविड प्रोटोकॉल के बीच ऑफलाइन मोड में शुरू हो गई है। इसे लेकर प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में तैयारियां सोमवार को ही पूरी कर ली गईं थीं। मगर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सार्वजनिक अवकाश के चलते सोमवार को स्कूल बंद रहे। मंगलवार से स्कूल एक बार फिर गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर: सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को स्कूल में दिया प्रवेश
कानपुर देहात में लंबे समय के बाद फिर से उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षाओं का संचालन मंगलवार से किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। 

फिरोजाबाद: कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुले
फिरोजाबाद के टूंडला में मंगलवार को कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुल गए। कोरोना काल में अवकाश के बाद प्रथम दिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कहीं छात्रों की संख्या नगण्य रही तो कहीं पांच प्रतिशत ही बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने पूरी तैयारी के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया।

चित्रकूट: अभिभावकों से शपथ पत्र भी भरवाया
चित्रकूट में कोविड-19 के लंबे समय बाद फिर से शासन के दिशानिर्देशों पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय आज से खुल गए हैं, जिस पर शासन का निर्देश है कि जहां पर छात्रों की संख्या ज्यादा है वहां पर विद्यालय में पहली पाली 8:00 बजे से 11:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से 2:00 बजे तक खोले जाएंगे। कोविड-19 की पहली लहर पर 38 दिन के लिए विद्यालय खोले गए थे उसके बाद दूसरी लहर आ गई थी। जिससे विद्यालय पूर्णतया बंद हो गए थे आज शासन के नियमों के अनुसार पुनः विद्यालय खोले गए, जिस पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया गया। इसमें एक शपथ पत्र भी अभिभावकों द्वारा भरवाया गया जिस पर अभिभावकों की सहमति से बच्चों को विद्यालय आने की अनुमति मांगी गई।


औरैया: उत्साहित नजर आए बच्चे
औरैया में कोरोना की दूसरी लहर को प्रकोप के बाद बंद हुए स्कूल मंगलवार से खोल दिए गए हैं। स्कूलों का पहला दिन होने के कारण सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काम रही। जबकि निजी स्कूल पहले की तरह गुलजार नजर आए। स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग करके सैनिटाइजेशन किया गया। मास्क लगाने के साथ ही उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। इस दौरान एक सीट पर एक ही छात्र को बैठाया गया। पहले दिन अधिकांश स्कूलों में कोविड संक्रमण की जानकारी और बचाव के तरीके ही शिक्षक बताते हुए दिखे। महीनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चे भी काफी उत्साहित नज़र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed