{"_id":"68eeaa259cd60aa80a0652cf","slug":"two-incidents-of-robbery-within-a-radius-of-two-km-na-news-c-246-1-sknl1022-145371-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो किमी के दायरे में लूट की दो वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो किमी के दायरे में लूट की दो वारदात
Wed, 15 Oct 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में दो किलोमीटर दायरे में एक समय पर लूट की दो वारदात हो गईं। दोनों घटनाएं 12 अक्तूबर की शाम हुई। इस दौरान थाना छप्पर मार्ग पर गांव मुस्तफाबाद समीप एक्टिवा से गिराकर मां-बेटी से बैग लूट लिया गया, वहीं इसी मार्ग पर दो किमी. दूरी पर गृहिणी से भी पर्स छीन लिया गया।
दोनों घटनाएं शाम करीब साढ़े छह बजे हुई और दोनों जगह बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात अंजाम दी। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अगल दो मुकदमे दर्ज किए हैं। मंजीत कौर ने बताया कि उनका बाल छप्पर में किराये का घर है, जहां से 12 अक्तूबर की शाम बेटी संग एक्टिवा पर खरीदारी करने थाना छप्पर गई थी।
यहां से खरीदारी कर शाम में घर लौट रहे थे। इस दौरान करीब साढ़े छह बजे थाना छप्पर मार्ग पर राइस मिल के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इनमें बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हाथ से बैग झपट लिया और धक्का मारकर उसे व बेटी को एक्टिवा सहित सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक रफूचक्कर हो गए। सड़क पर गिरने से उसे व बेटी को चोटें आईं, उन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस को शिकायत दी। मंजीत ने बताया कि पर्स में चार हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड, हैप्पी कार्ड थे। गांव सरस्वती नगर निवासी प्रवेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। 12 अक्तूबर की शाम पत्नी रेखा बाजार में कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी करने गई थी।
बाजार से लौटते समय शाम करीब साढ़े छह बजे थाना छप्पर मार्ग पर रेखा से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक रेखा के हाथ से पर्स झपट कर ले गए। पर्स में दस हजार रुपये की नकदी व मोबाइल थे। रेखा ने इस बारे में बताया तो मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।