{"_id":"642ed22d5740685fee048036","slug":"two-day-e-summit-starts-from-today-in-dtu-noida-news-c-340-1-del1011-10136-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीटीयू में दो दिवसीय ई-समिट का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीटीयू में दो दिवसीय ई-समिट का आगाज आज से
विज्ञापन
-सात व आठ अप्रैल को उद्यमिता, डिजाइन और तकनीक पर आधारित पैनल परिचर्चा
-समिट में अमर उजाला निभा रहा है मीडिया पार्टनर की भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में शुक्रवार (आज) से दो दिवसीय ई-समिट का आगाज होने जा रहा है। डीटीयू के ई-सेल की ओर से सात व आठ अप्रैल को आयोजित इस समिट में उद्यमिता, डिजाइन और तकनीक पर आधारित पैनल परिचर्चा, लेक्चर व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
इस ई-समिट में वेब-3 समिट इंडिया, स्टार्टअप सोश्ल, कन्टेंट क्रिऐटर, शार्क टैंक, डिजाइनोथन, बिजनेस प्लॉन, हैकाथॉन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समिट के पहला दिन उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। इसके बाद प्रौद्योगिकी उद्योग में नवीनतम रुझानों पर केंद्रित दो पैनल परिचर्चा होंगी। छात्रों के मनोरंजन के लिए शाम का समापन कॉमेडी इवनिंग के साथ होगा। यह छात्रों को उद्यमिता केंद्रित सत्रों से एक ब्रेक प्रदान करेगा। आठ अप्रैल को इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं और व्याख्यान होंगे। इसमें शार्क टैंक प्रतियोगिता, डिजाइनथॉन, बिजनेस प्लॉन और हैकाथॉन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नवीनतम रुझानों पर एक व्याख्यान श्रृंखला भी होगी। उसके बाद एक कंटेंट क्रिएटर सत्र होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस समिट का समापन होगा। ई-समिट 2023 प्रतिभागियों को सीखने, नेटवर्क बनाने और कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एसआरसीसी में श्रीराम ईको समिट आज होगी शुरू
-इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज की इकोनॉमिक सोसायटी और एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंट्स के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रही ईको समिट शुक्रवार (आज) से शुरू होने जा रही है। दो दिवसीय इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में हैं। श्रीराम इकोनॉमिक्स समिट-2023 के 12वें संस्करण का आयोजन कॉलेज परिसर में होगा। इसमें अर्थ जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। दो दिनों तक छात्रों को लाइव साक्षात्कार, लेक्चर, पैनल परिचर्चा सीरिज को देखने समझने का अवसर मिलेगा। इसका सीधा लाभ पीजी छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
समिट के पहले हुए संस्करणों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राकेश झुनझुनवाला, बिबेक देबरॉय, अनिल स्वरूप समेत हस्तियां अपनी राय रख चुके हैं। जबकि इस बार आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष देबाशीष मित्रा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सीएसईपी के अध्यक्ष व आरबीआई के पूर्व उप गवर्नर राकेश मोहन, डीएलएफ लिमिटेड के पूर्व सीईओ राजीव तलवार छात्रों से रूबरू होंगे। दो दिवसीय इस समिट में करीब 3 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजकों का मानना है कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सीखने को बढ़ावा देना और भविष्य की राह को आसान करना है। कॉलेज की इकोनॉमिक्स सोसायटी का मानना है कि इस समिट के माध्यम से छात्रों में भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की समझ विकसित होगी।