{"_id":"5e6a731d8ebc3ea499440cc2","slug":"triple-talaq-case-filed-in-tawru-mewat-news-noi498051822","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देकर घर से निकाला, 5 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देकर घर से निकाला, 5 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित नसीमा निवासी गांव चाहलका ने बताया कि उसकी शादी 25 जून 2006 को हामिद निवासी गांव शाहचोखा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार काफी दहेज दिया था। लेकिन आरोपी इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने दहेज नहीं लाने में असमर्थता जाहिर की तो उसे तलाक देने की धमकी दी गई।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों को बिरादरी तौर पर कई बार समझाया गया लेकिन वे नहीं रुके और जिद पर अड़े रहे। पति ने दूसरा विवाह भी रचा लिया। जब उसने ऐतराज किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 4 नवंबर 2019 को उसके पति ने उसके सारे आभूषण छीन लिए उसके मायके गांव चाहलका में छोड़ कर उसे तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस ने हामिद, हसन बसरी, युसूफ, हनीफ निवासी गांव शाहचोखा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।