{"_id":"6a9d576da810a10e1104cd40","slug":"trouble-due-to-low-water-pressure-demand-for-improvement-in-the-system-noida-news-c-23-1-lko1064-105265-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी के कम प्रेशर से परेशानी, व्यवस्था में सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी के कम प्रेशर से परेशानी, व्यवस्था में सुधार की मांग
विज्ञापन
ऋषिपाल भाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
-- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-1 और डेल्टा-1, 2 और 3 में पानी का प्रेशर कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। खासकर सुबह के समय पानी की जरूरत अधिक होने की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है।
निवासियों ने बताया कि पानी की सप्लाई तो हो रही है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण कई घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में कम प्रेशर की समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से व्यवस्था में खामी की जांच कर पानी का दबाव सामान्य कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -
- सुबह पानी का प्रेशर काफी कम रहता है। घर के जरूरी कामों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। उम्मीद है कि जल्द समाधान होगा-ऋषिपाल भाटी
- पानी आता है, लेकिन दबाव कम होने की वजह से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे परिवार के लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती हैं-रिंकू
- कम प्रेशर की समस्या कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों की पानी की टंकियां नहीं भर पा रही है-दिनेश कुमार
- पानी की जरूरत हर घर में होती है। अगर प्रेशर सामान्य हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है-दीपक भाटी