{"_id":"69065595158577c06f0576b5","slug":"the-young-man-died-under-suspicious-circumstances-na-news-c-258-1-svns1001-140062-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के बरदह कस्बा में शनिवार देर शाम एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित अपने घर में दोस्तों के साथ था, तभी अचानक वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक के सीने में चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन यह चोट कैसे लगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक अंकित हाल ही में मुंबई से घर लौटा था। उसके परिवार में मां रीता देवी और दो भाई हैं, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष (एसओ) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इस बीच, सीओ लालगंज भूपेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।