{"_id":"69ecf5c8fe948f7a9000cc17","slug":"the-authority-has-initiated-land-acquisition-to-build-a-japanese-city-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93198-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जापानी सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण ने शुरू की जमीन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जापानी सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण ने शुरू की जमीन की खरीद
विज्ञापन
जापानी सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण ने शुरू की जमीन की खरीद
जापान के निवेशकों के लिए तैयार हो रहा विशेष औद्योगिक क्षेत्र
लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद अंतिम चरण में पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-5ए में जापानी सिटी के विकास के लिए जमीन खरीदने की कार्यवाही यीडा ने शुरू की है। यहां नीमराणा की तर्ज पर जापानीज औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसमें जापान के निवेशकों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-5ए के लिए भीकनपुर की जमीनों की खरीद होनी है। इसके लिए सार्वजनिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिससे किसानों की सहमति से जमीन मिल सके। पूरे सेक्टर-5 और सेक्टर-5ए में यहां की जमीनों का उपयोग होना है। सेक्टर-5 भी आवासीय सेक्टर होगा जिसमें जल्दी ही भूखंड योजना लांच की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर-5ए में जापानी सिटी का विकास ही है जिसमें निवेशकों की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए मिनी जापान का विकास यहां किया जाएगा।
पिछले दिनों जापान के दौरे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानीज सिटी की योजना की घोषणा की थी। निवेशकों के समूह से भी इसके लिए सहमति प्रदेश सरकार और यीडा के अधिकारियों ने बनाई। एक प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण में विकसित हो रही सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण भी जापान से आकर कर चुका है। इसके बाद एस्कॉर्ट कुबोता जैसा कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटन भी कराए हैं। कुछ उद्योग जापानीज सिटी के अंदर भी लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेसवे के लिए छह गांवों में जमीन खरीद शुरू
यमुना प्राधिकरण ने छह गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की है। जिन गांवों के लिए सूचना प्रकाशित की गई है। उनमें सनैता सफीपुर, इनायतपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, भदौरा शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे गुजरना है। इस 130 मीटर चौड़ी रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण यहां आपसी सहमति से होना है। इस अधिग्रहण के बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया कमोबेश पूरी हो जाएगी। इन छह गांवों में करीब 64 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण को सहमति से खरीदनी है।