फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The authority extended the tender process for the garbage-picking machine.

Noida News: प्राधिकरण ने बढ़ाई कचरा बीनने की मशीन की टेंडर प्रक्रिया

Mon, 12 Oct 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The authority extended the tender process for the garbage-picking machine.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण को ग्रीनबेल्ट और सार्वजनिक जगहों पर बिखरी पॉलिथीन और दूसरे कचरे को बीनने के लिए ईवी के साथ मशीन चाहिए। यह मशीन प्राधिकरण के इंजीनियरों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया की तारीख बढ़ाई गई है। ठेकेदारों की अरुचि के कारण प्राधिकरण को यह कदम उठाना पड़ा है। अब प्री-क्वालीफिकेशन बिड 16 अक्तूबर को रहेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण को इन मशीनों की सुविधा लेने में बाधा आ रही है। कई बार प्रयास के बावजूद कोई एजेंसी इसके लिए तैयार नहीं हो पा रही है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने 240 लीटर क्षमता वाली पांच बैटरी से संचालित मशीनों की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की थी। पहले सात सितंबर को निविदा जारी कर आवेदन मांगे थे। इसके बाद सात अक्तूबर को दूसरी बार निविदा जारी की गई। नौ अक्तूबर को प्री-क्वालीफिकेशन बिड मीटिंग होनी थी। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से इसे विस्तारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed