{"_id":"6a57abdbe0e580803d0124b6","slug":"team-chess-championship-league-to-be-held-in-noida-for-the-first-time-on-international-chess-day-noida-news-c-1-noi1095-4504596-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटरनेशनल चेस डे पर पहली बार नोएडा में होगी टीम चेस चैंपियनशिप लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटरनेशनल चेस डे पर पहली बार नोएडा में होगी टीम चेस चैंपियनशिप लीग
विज्ञापन
- मयूर स्कूल में 18-19 जुलाई को होगा आयोजन, स्कूल टीमों के बीच दिखेगी शतरंज की रणनीतिक जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से पहली बार टीम चेस चैंपियनशिप लीग-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में आयोजित होगी। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा लेकर अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें रणनीति बनाने, निर्णय लेने और टीम भावना जैसी क्षमताओं का विकास करना है। उन्होंने कहा कि टीम प्रारूप में होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी होंगे, जिसमें चार मुख्य और एक रिजर्व खिलाड़ी शामिल रहेगा। सभी मुकाबले नवीनतम फिडे नियमों के अनुसार स्विस लीग सिस्टम पर खेले जाएंगे। 18 जुलाई को अंडर-11 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि 19 जुलाई को अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक बोर्ड पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का संबंधित स्कूल का नियमित छात्र होना अनिवार्य होगा।