फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sushil Chandra Tripathi, who contributed in settling Noida, died from Corona

नोएडा को बसाने में योगदान देने वाले सुशील चंद्र त्रिपाठी का कोरोना से निधन

Thu, 20 May 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sushil Chandra Tripathi, who contributed in settling Noida, died from Corona
नोएडा। वर्ष 1978 में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रहे सेक्टर-15ए निवासी सेवानिवृत्त आईएएस सुशील चंद्र त्रिपाठी का कैलाश अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बुधवार को निधन हो गया। वर्ष 1976 में नोएडा की स्थापना के बाद शासन ने उनको वर्ष 1978 में सीईओ बनाकर भेजा था। इससे पहले वर्ष 1976 में नोएडा की स्थापना के समय बुलंदशहर के तत्कालीन जिलाधिकारी धीरेंद्र मोहन मिश्रा को नोएडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नोएडा के विकास का खाका सबसे पहले इन्होंने ही खींचा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शासन की ओर से नोएडा के सीईओ पद के लिए बाकायदा पहली नियुक्ति सुशील चंद्र त्रिपाठी की ही हुई थी। हालांकि, नोएडा को बसाने का फैसला कांग्रेस ने लिया था। वर्ष 1977 में एक बार ऐसा भी समय आया, जब केंद्र में कुछ समय के लिए सरकार बदल गई। ऐसे में इस फैसले को बदलने के बारे में सोचा जाने लगा। उस वक्त यह विकल्प दिया गया था कि नोएडा के किसानों की जमीन को वापस कर दिया जाए या साहिबाबाद की तर्ज पर बसाया जाए। नोएडा में डेयरी फॉर्म तक बनाने की बात सोची गई थी, लेकिन सुशील चंद्र त्रिपाठी ने नोएडा को लेकर अलग सपना देखा था।
विज्ञापन

शहर को बसाने के लिए सरकार की ओर से रिवॉल्विंग फंड के तौर पर कुछ राशि देकर सरकार ने और सहायता देने से मनाकर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सेक्टर-12 में एलआईजी और एमआईजी फ्लैटों की स्कीम लेकर आए। उन्होंने सेक्टर-16 में डीटीसी का डिपो भी दिया। करीब डेढ़ से दो वर्ष तक पद पर रहने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख पदों पर सेवा दी। उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रालयों में भी अपना अहम योगदान दिया था। नोएडा लोकमंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिक्षा के प्रोजेक्ट चेयरमैन भी रहे। वह फोनरवा के संरक्षक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने शोक व्यक्त किया
सुशील चंद्र त्रिपाठी के निधन पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। सीईओ रितु माहेश्वरी, एसीईओ, ओएसडी समेत सभी कर्मचारियों ने दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा महामारी में मृत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके परिजनों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed