Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdf

Noida News: अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
sgdf
- सेक्टर-49 के शमशान घाट के पास, सेक्टर-63 में हिंडन पुल के नीचे और सेक्टर-50 की ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सेक्टर-49 में शमशान घाट के पास नाले की पटरी, सेक्टर-63 में हिंडन पुल के नीचे और सेक्टर-50 में मेघदूतम पार्क के सामने ग्रीन बेल्ट से पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गश्त के दौरान श्मशान घाट के पास गंदे नाले की पटरी पर एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसकी जेब से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बदायूं निवासी रितिक पंडित (21) के रूप में हुई है। वह बरौला में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास रह रहा था।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हुई। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी के पुल के नीचे एक युवक चाकू लेकर खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। इसके पास से तलाशी में चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 25 फुटा रोड निवासी अजय कुमार (33) के रूप में हुई है। वहीं, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने रविवार की रात सेक्टर-50 में केंद्रीय विहार गोल चक्कर के पास मेघदूतम पार्क के सामने ग्रीन बेल्ट से लियाकत (45) को गिरफ्तार किया। तलाशी में चाकू मिलने पर आरोपी ने लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखने की बात बताई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed