{"_id":"6b02fed714736276e30ccbca","slug":"sdgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4959772-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जागरूकता अभियान और चालान के बाद भी नहीं थम रहा नियम तोड़ने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जागरूकता अभियान और चालान के बाद भी नहीं थम रहा नियम तोड़ने का सिलसिला
विज्ञापन
-कहीं वाहन छोड़ रहे काला धुआं तो कहीं बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड दौड़ रहे चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। यातायात माह के तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने और चालान की कार्रवाई के बावजूद वाहन चालकों की मनमानी थम नहीं रही है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहन खुलेआम धुआं छोड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और रॉन्ग साइड से निकलने वाले चालक भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पिछले दस महीने में जिले में करीब 10.62 लाख वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं, नवंबर में यातायात माह के पहले दिन ही 4256 वाहनों के ई-चालान किए गए थे। इनमें 1528 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के थे। नवंबर के तीसरे सप्ताह तक बिना वैध पीयूसी के 5629 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। इसके अलावा धुआं छोड़ने वाले 319 और ग्रैप-3 के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले 1173 वाहनों पर कार्रवाई हुई है।
इसके बावजूद सेक्टर-62, सेक्टर-37 और अट्टा समेत कई जगहों पर नियमों की अनदेखी जारी है। पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर हालात में खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।