फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robbery in showroom in broad daylight, jewelery worth Rs 50 lakhs looted

Noida News: दिनदहाड़े शोरूम में डकैती, 50 लाख के जेवर लूटे

Sat, 22 Feb 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Robbery in showroom in broad daylight, jewelery worth Rs 50 lakhs looted
करावल नगर में ज्वेलर व कर्मचारी को बनाया बंधक, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करावल नगर में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े नकाबपोश छह बदमाश ज्वेलरी शोरूम में घुस गए। हथियार के बल पर बदमाशों ने ज्वेलर व कर्मचारी को बंधक बनाकर अलमारी और डिस्प्ले में लगे सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके अलावा 50 हजार रुपये, तीन मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने 50 लाख रुपये के जेवर लूटने की जानकारी पुलिस को दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर बैठकर बदमाश भागते नजर आए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:56 महिंद्रा ज्वेलर्स, प्रह्लाद मार्केट में लूट की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता हन्नी वर्मा (33) मिले। शाहदरा निवासी हन्नी ने बताया कि दोपहर में पहले एक नकाबपोश बदमाश अंदर घुसा। उसके बाद पांच बदमाश और अंदर आ गए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बंधक बनाया और गोली मारने की धमकी देकर दो बैगों में सामान डाल लिया। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर बदमाश भाग गए। पुलिस ने हन्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद लूटे गए माल का खुलासा होगा। रेकी कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर की मदद से पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article