{"_id":"680fa4ce234bee743b053ead","slug":"road-traffic-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60553-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब 10 मई तक खुलेगा शाहबेरी गांव का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब 10 मई तक खुलेगा शाहबेरी गांव का रास्ता
विज्ञापन
अब 10 मई तक खुलेगा शाहबेरी गांव का रास्ता
-25 मार्च से बंद है गाजियाबाद जाने वाली शाहबेरी का रास्ता
-जल्द प्राधिकरण सीसी डालने का शुरू करेगा काम, सूखने में लगेगा समय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव का रास्ता 10 मई तक खुलने की उम्मीद है। हालांकि केवल 20 दिन के लिए रास्ता बंद किया गया था पर अब करीब 45 दिन का समय लग रहा है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि सड़क को चौड़ा करने के लिए सीसी डालने का काम जल्द शुरू होगा। इसको सूखने में करीब दस दिन का समय लगता है। सूखने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा। वहीं लगातार समय बढ़ने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शाहबेरी का रास्ता नोएडा और गाजियाबाद के बीच आने-जाने का महत्वपूर्ण मार्ग है। लगातार वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण वहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस पर प्राधिकरण ने सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया है। इसको लेकर 25 मार्च से यातायात को डायवर्ट कर शाहबेरी रास्ते को बंद किया गया था। तब 20 दिन में काम पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसके बाद 20 और दिन का अतिरिक्त मांगा गया। यातायात पुलिस ने उसकी अनुमति दी, लेकिन उसमें भी काम पूरा नहीं होगा। हालांकि काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि 10 मई तक काम पूरा कर रास्ता खोल दिया जाएगा। चौड़ीकरण करने के लिए सीसी डालने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।