फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Repair work on the service road in Delta-1 has begun.

Noida News: डेल्टा-1 में सर्विस रोड की मरम्मत शुरू

Tue, 13 Oct 2026 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the service road in Delta-1 has begun.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 में टूटी सर्विस रोड की मरम्मत की गई। स्रोत निवासी
फोटो-
विज्ञापन

-लेबर चौक से पेट्रोल पंप तक काम जारी, अगले सप्ताह दूसरे हिस्से की होगी मरम्मत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 में टूटी सर्विस रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लेबर चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क की मरम्मत की जा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप से विप्रो चौक तक का काम अगले सप्ताह शुरू कराने की तैयारी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर पिछले सप्ताह प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम से मुलाकात कर शिकायत की थी। इसके बाद प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। मौके पर तकनीकी टीम के विकास भाटी के साथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी, एडवोकेट मनोज नागर और कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने कार्य का निरीक्षण किया। प्रमोद भाटी ने सहयोग के लिए अधिकारियों और संबंधित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed