फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rail engine will run between Greno for the first time

ग्रेनो के बीच पहली बार दौड़ेगा रेल का इंजन

Mon, 30 May 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rail engine will run between Greno for the first time
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। शहर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होगा। पहली बार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के वेस्टर्न कॉरिडोर पर रेल का इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा। डीएफसीसी का दावा है कि 30 जून तक वेस्टर्न कॉरिडोर की लाइन तैयार हो जाएगी। इसके बाद सरकार मालगाड़ियों का संचालन करने पर फैसला लेगी। मालगाड़ियां चलने से जिले के उद्यमियों को कम खर्च में माल को लाने ले जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में रेलवे लाइन दादरी की तरफ है। ग्रेटर नोएडा से लगी रेलवे लाइन बोड़ाकी गांव के पास है। वेस्टर्न कॉरिडोर ग्रेनो के बीच से निकल रहा है। इस पर पहली बार रेल का इंजन दौड़ेगा जो शहर वासियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर मुंबई से दादरी तक बन रहा है। जिले में कॉरिडोर की लंबाई 17 किमी की है। कॉरिडोर को बनाने का काम कई वर्ष से चल रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर तक कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन कोविड के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को कॉरिडोर का ट्रॉयल होगा। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि यमुना से पाली गांव तक कॉरिडोर पर इंजन दौड़ेगा। इस दौरान डीएफसीसी के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ट्राूयल के दौरान रेल लाइन की खामियों को दूर किया जाएगा। अफसरों ने बताया कि 30 जून तक कॉरिडोर का हिस्सा पूरी तरह तैयार कर सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुल और अंडरपास बनकर तैयार
कॉरिडोर पर पांच जगह ओवरब्रिज हैं जो बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि 13 अंडरपास बनाए गए हैं, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। नोएडा एक्सप्रेसवे पर बना ओवरब्रिज खास है। यहां पर ओवरब्रिज एक साथ एक्सप्रेसवे और एक्वा मेट्रो लाइन को पार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्टर्न कॉरिडोर की भी बाधा दूर
डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर कोलकाता से लुधियाना तक बन रहा है। गौतमबुद्ध नगर में ईस्टर्न को वेस्टर्न कॉरिडोर से जोड़ा गया है। जमीन नहीं मिलने से काम रुका हुआ था। बोड़ाकी में प्रशासन ने पुलिस के साथ जमीन पर कब्जा ले लिया। इसके बाद रिठौरी में किसानों ने स्वयं मकानों को हटाना शुरू कर दिया है। जल्द ईस्टर्न कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed