चार मूर्ति से पकड़ा हत्यारा: ढाबा कर्मी की हत्या के बाद से था फरार, ढाबे पर देर रात हुआ था खाना देने पर विवाद
ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-2 के पास ढाबा कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी नितिन पहले ही पकड़ा जा चुका है। देर रात खाना पैक करने के विवाद में लोहे की ईंट से हमला कर हत्या की गई थी।
विस्तार
3 अक्तूबर की रात गोपाल जी ढाबे पर तीन युवक नितिन कुमार, कौशल मिश्रा और धीरज थापा ने खाना पैक कराने को लेकर विवाद किया था। ढाबा मालिक वरुण कौशिक ने देर रात होने के कारण खाना पैक करने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने गुस्से में आकर ढाबे के कर्मी नीटू कश्यप निवासी सहारनपुर के साथ जमकर मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल नीटू कश्यप को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ढाबा मालिक वरुण कौशिक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस मुख्य आरोपी नितिन कुमार निवासी गौड़ सिटी-2 को को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है। वहीं गुरुवार को दूसरे आरोपी कौशल को भी पकड़ लिया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी और पूर्व में जेल जा चुका आरोपी प्रापर्टी डीलर है। यह नहीं पता चल पाया है कि घटना के दिन आरोपी नशे में था या नहीं। मामले में एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ईंट मारकर पहुंचाई थी चोट
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने लोहे की ईंट से उसके सिर पर वार किए थे। गंभीर रूप से घायल नीटू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए घटना के बाद मामले की सूचना पर फॉरेन्सिक टीम और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया था। फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। वहीं स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाए थे कि गौड़ सिटी-2 के पास स्थित कई ढाबों पर अक्सर देर रात तक भीड़ रहती है। इस कारण यहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा रहता है।
ये भी पढ़ें: Ajeet Bharti News: CJI पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती हिरासत में, नोएडा पुलिस ने की पूछताछ