{"_id":"6b0c570a2bbda4f28203f128","slug":"development-to-come-nearby-noida-airport-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113376-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब नोएडा एयरपोर्ट के पास के सेक्टरों में शुरू होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब नोएडा एयरपोर्ट के पास के सेक्टरों में शुरू होगा विकास
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण ने बनाई योजना, मास्टरप्लान रोड के अलावा अर्बन सर्विस विकसित करने पर किया जाना काम
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से जनवरी में अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की तैयारी से पहले उद्योगों द्वारा जमीन और इस पर कब्जा की मांग तेज की गई है। ऐसे में अब एयरपोर्ट के पास मौजूद औद्योगिक सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने का काम यमुना प्राधिकरण करेगा। करीब आठ सेक्टरों में एक साथ सड़क और दूसरे विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
यमुना प्राधिकरण के एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास मौजूद औद्योगिक सेक्टरों में विकास कार्य कराने के लिए परियोजना विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। पहले चरण में यहां सड़कें और सर्विस लेन बनाने का काम होगा। इससे उद्योगों को आवंटित भूखंड पर कब्जा दिया जा सकेगा। इसके बाद सीवर-ड्रेनेज सिस्टम तैयार कराए जाएंगे। बिजली भी इन सेक्टरों तक पहुंचे, इसे भी सुनिश्चित प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। जल्दी ही यहां टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम तेजी से पूरे कराए जाएंगे। इससे उद्योगों के लिए निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करना आसान हो सकेगा।
15 जुलाई 2026 को रही 91वीं बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट के पास के इन सेक्टरों में मास्टरप्लान रोड बनाने से लेकर दूसरे विकास कार्य कराए जाने के लिए कहा गया। इनमें प्रमुख रूप से सेक्टर-8ए, 8बी, 8सी, सेक्टर-31बी, सेक्टर-7बी आदि शामिल हैं। सिविल वर्क के अलावा बिजली से जुड़े काम भी इसमें होने हैं। हालांकि, प्राधिकरण की कार्ययोजना के मुताबिक एयरपोर्ट की नजदीकी वाले सेक्टर7ए, 6ए, 8डी, सेक्टर 7 व 8 में भी विकास कार्य करा दिए जाएं। यहां भी निवेशकों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेजी से प्राधिकरण ने पूरी की है। कुछ सेक्टरों में भूखंड पर कब्जा देकर निर्माण शुरू करने के लिए भी उद्योगों को कहा गया है जिससे उत्पादन यहां शुरू हो।
विज्ञापन
जहां विकास होना, अधिकांश औद्योगिक सेक्टर
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्ययोजना में अधिकांश सेक्टर वहीं हैं जोकि औद्याेगिक भू-उपयोग के लिए हैं। सेक्टर-31बी भी मल्टीपर्पज भू-उपयोग के लिए चिंहित है। ऐसे में निवेश तेजी से यमुना सिटी में आए। इसके लिए यह आवश्यक है। अगले छह महीने की 400 से अधिक उद्योगों को क्रियाशील बनाने की योजना का यह हिस्सा है।