Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tragic accident in Greater Noida Tractor-trolley runs over a young child while they were playing driver taken

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: खेलते समय मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, घटना से परिजनों में पसरा मातम

Sun, 29 Nov 2026 11:00 PM IST
Digvijay Singh फिरदौस आलम, यमुना सिटी
फिरदौस आलम, यमुना सिटी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 11:00 PM IST
सार

बच्ची के पिता दानवीर किसान अपने परिवार के साथ दस्तमपुर गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी पुत्री टीसा घर से बार एक खेत के पास खेल रही थी। तभी ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती है और मासूम को कुचल देती है।

विज्ञापन
Tragic accident in Greater Noida Tractor-trolley runs over a young child while they were playing driver taken
मासूम टीसा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक में हादसा हो गया। ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर ने एक चार वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन मौका पाते ही ट्रैक्टर चालक ईंटो से लदी ट्रैक्टर और ट्रॉली को घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को बरामद कर उसे पंचनामा के लिए भेजा, लेकिन बच्ची के परिजन ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बच्ची की पहचान दस्तमपुर गांव निवासी टीसा (4) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता दानवीर किसान अपने परिवार के साथ दस्तमपुर गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी पुत्री टीसा घर से बार एक खेत के पास खेल रही थी। तभी ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती है और मासूम को कुचल देती है। यह दृश्य देखकर घटनास्थल पर चीख-पुकार मच जाती है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे आने पर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब परिजन को बच्ची की मौत की सूचना मिली, तो घर में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की, लेकिन परिजन ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने भी परिजन के शव का पोस्टमार्टम के लिए कई बार कहा, लेकिन उन्होंने किसी की भी बात नहीं मानी। वहीं, पुलिस ने ईंटों से से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर फरार आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजन की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, परिजन की शिकायत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed