फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YouTuber Ajit Bharti questioned by Noida police for his inflammatory remarks on CJI issue

Ajeet Bharti News: CJI पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर अजीत भारती हिरासत में, नोएडा पुलिस ने की पूछताछ

Tue, 07 Oct 2025 10:05 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 10:05 PM IST
सार

पूछताछ में डीसीपी से लेकर पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल थे। बाद में अजीत भारती को छोड़ दिया गया। दरअसल मुख्य न्यायाधीश पर उनकी टिप्पणियों को भड़काऊ बताकर न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाने वाला माना गया।

विज्ञापन
YouTuber Ajit Bharti questioned by Noida police for his inflammatory remarks on CJI issue
अजीत भारती - फोटो : X/@ajeetbharti

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने के प्रयास मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर अजीत भारती से मंगलवार को नोएडा पुलिस ने पूछताछ की। मंगलवार को अजीत भारती को हिरासत में लेकर कोतवाली सेक्टर-58 व एसीपी कार्यालय में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक केस की सुनवाई के दौरान वकील ने जूता फेंकने का प्रयास किया था। इस मामले में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। इसमें नोएडा के सेक्टर-55 में रहने वाले यूट्यूबर अजीत भारती ने मुख्य न्यायाधीश प्रकरण में सोशल साइट एक्स पर टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ बताया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले में मंगलवार को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने संज्ञान लिया और अजीत भारती को कोतवाली सेक्टर-58 में बुलाया गया। यहां पूछताछ करने के बाद उन्हें सेक्टर-12-22 स्थित एसीपी कार्यालय ले जाया गया। 

विज्ञापन

पूछताछ में डीसीपी से लेकर पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल थे। बाद में अजीत भारती को छोड़ दिया गया। दरअसल मुख्य न्यायाधीश पर उनकी टिप्पणियों को भड़काऊ बताकर न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाने वाला माना गया। अजीत भारती के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई चर्चाएं होने लगी थी। इस मामले में नोएडा कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इससे पहले अजीत भारती कार से पुलिस कार्यालय पहुंचे और पूछताछ के बाद बगैर मीडिया से बात किए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed