फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police to seek answers regarding Gogo death in Noida and FIR registered against owner and dog walker

गोगो की मौत का हिसाब मांगेगी पुलिस: मालकिन पर केस दर्ज, पालतू पग पर ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते ने किया था हमला

Tue, 13 Oct 2026 01:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

नोएडा की एक सोसाइटी में छह साल के पालतू पग गोगो की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी कुत्ते की मालकिन खुशी त्यागी के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में हुई है।

विज्ञापन
Police to seek answers regarding Gogo death in Noida and FIR registered against owner and dog walker
गोगो की मौत पर मालकिन पर एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में छह साल के पालतू पग गोगो की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने कुत्ते की मालकिन खुशी त्यागी के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार सुबह ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते ने गोगो पर हमला कर दिया था। उसे बचाने के लिए उसकी मालकिन नमिता सिंह करीब डेढ़ मिनट तक संघर्ष करती रहीं, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पालतू पग को घुमाने निकली थी मालकिन
पुलिस को दी शिकायत में नमिता सिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह रोज की तरह अपने छह साल के पालतू कुत्ते गोगो को टहलाने निकली थीं। इसी दौरान सोसाइटी में रहने वाले ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ता अपने डॉग वॉकर के साथ घूम रहा था। उसने अचानक गोगो पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे बुरी तरह काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमिता ने गोगो को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता लगातार उस पर हमला करता रहा, जिससे इससे माैत हो गई। घटना के दौरान कुत्ते की देखभाल करने वाला डॉग वॉकर भी मौके से चला गया। इसके बाद नमिता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। नमिता का आरोप है कि इससे पहले भी उस ग्रेट डेन ने उनके पालतू कुत्ते पर हमला किया था।

विज्ञापन

डॉग की अस्थियां यमुना में विसर्जित की
उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 से सोसाइटी में रह रही हैं। गोगो उनके परिवार का सदस्य था और वे उसे बच्चे की तरह प्यार करती थीं। उसकी मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। नोएडा में अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं मिलने पर वे गोगो को फरीदाबाद ले गईं, जहां उसका विद्युत शवदाह के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही अस्थियां यमुना में विसर्जित की गई। फेज-2 थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नमिता सिंह की शिकायत पर कुत्ते की मालकिन खुशी त्यागी और डॉग वॉकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed