{"_id":"5da3656e8ebc3e01734781ff","slug":"only-by-improving-oneself-can-you-make-the-younger-generation-sanskar-mewat-news-noi467117392","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वयं में सुधार कर ही युवा पीढ़ी को संस्कारवान बना सकते हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वयं में सुधार कर ही युवा पीढ़ी को संस्कारवान बना सकते हैं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नूंह। समाज के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पहलेे हमें स्वयं में सुधार करना होगा तभी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाया जा सकता है। जिला सचिवालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उक्त बातें नूंह के तहसीलदार रोशन लाल ने रविवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह आगे बढ़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। महर्षि वाल्मीकि ने अंधेरे से उजाला व बुराई से अच्छाई का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक असरफ हुसैन मेवाती द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला कल्याण विभाग अधिकारी जगदेव सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी कुंदनद्दीन, खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
गांवों में भी हुए कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नूंह शहर में वाल्मीकि मंदिर के अलावा उजीना और इंडरी के साथ-साथ कुतुबगढ़ स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से आकर भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर के महाराज छोटनदास व रतनदान ने सभी भक्तों का मार्गदर्शन कर धर्म के पथ पर चलने की अपील की।