फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida : Dogo Argentino breed dog asked for ransom

Greater Noida : फिरौती में मांगा डोगो अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता, शिकायत करने पर एक्शन में आई पुलिस

Fri, 16 Dec 2022 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 03:51 AM IST
सार

कुत्ते के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया तो अपहरणकर्ता पीड़ित को अलीगढ़ की सीमा पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Noida : Dogo Argentino breed dog asked for ransom
डोगो अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व में सार्वाधिक महंगे 26 कुत्तों की प्रजाति में एक डोगो अर्जेंटीनो नस्ल के डॉगी ‘सुल्तान’ के लिए कुछ दबंगों ने कुत्ता मालिक के भाई को ही अगवा कर लिया। स्कार्पियो में सवार दबंगों ने कुत्ता मालिक को फोन कर उसके भाई को छोड़ने के एवज में डोगो अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता देने मांग की है। 

विज्ञापन


कुत्ते के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया तो अपहरणकर्ता पीड़ित को अमलीगढ़ की सीमा पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ग्रेनो की यूनिटेक होरिजन सोसाइटी निवासी शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर अल्फा-2 में उनका एक मकान है। इस मकान में उन्होंने डोगो अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता सुल्तान पाला हुआ है। सुल्तान नौ माह का है। शुभम का ममेरा भाई राहुल (30) भी इसी मकान में रहता है। मकान में कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुभम ने बताया कि बुधवार कि सुबह राहुल घर पर मौजूद था। इस बीच स्कॉर्पियो कार में अलीगढ़ के तीन युवक विशाल, ललित और मोंटी उनके अल्फा-2 स्थित घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल का भाई पुनीत भी शुभम के घर में किराए पर रहता है। शुभम ने बताया कि विशाल को उनके घर में बैठा कुत्ता पसंद आ गया। विशाल ने राहुल से कुत्ते को ले जाने की बात की लेकिन राहुल ने मना कर दिया कि कुत्ता मेरा नहीं है, उसके भाई शुभम का है। पहले तो दोनों ओर से कुत्ते को ले जाने को लेकर बहस हुई। इसके बाद विशाल और उसके दोनों साथियों ने राहुल को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 

डेढ़ लाख रुपये में अर्जेंटीना से डॉगी लाए थे शुभम
शुभम ने डोगो अर्जेंटीनो नस्ल के कुत्ते को लाने में डेढ़ लाख खर्च किए थे। उनका दावा है कि ओरिजनल ब्रीड के केवल चार कुत्ते ही भारत में हैं। उनमें से एक उनका कुत्ता है। उनके पास हस्की, रोट विलर और जर्मन शेफर्ड मूल के कुल छह कुत्ते हैं। 


खास डॉगी रखना बना मुसीबत 
कुछ माह पहले सुल्तान गुम हो गया था। शुभम ने समाचार पत्रों में डॉगी को ढूंढ़कर लाने वाले को एक लाख इनाम का इश्तेहार भी दिया था। एक एनजीओ ने उनके डॉगी को ढूंढा था तो उन्होंने उस एनजीओ में गुप्त दान के रूप में वह रकम भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed