फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida authority will now make public the dues of builders

Noida News: अब बिल्डरों के बकाये को सार्वजनिक करेगा नोएडा प्राधिकरण

Sat, 19 Aug 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Noida authority will now make public the dues of builders
अब बिल्डरों के बकाये को सार्वजनिक करेगा नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

बिल्डरों के बकाये को सार्वजनिक करेगा प्राधिकरण, जारी होगी आरसी
- 24 बिल्डरों के साथ हुई बैठक में सीईओ ने बकाया वसूली नहीं होने पर जताई नाराजगी
- बिल्डर परियोजना के गेट पर बोर्ड लगाकर बताया जाएगा बकाये का विवरण

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण बिल्डरों के बकाये को सार्वजनिक करेगा। बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कराने के लिए परियोजना के गेट पर बकाये का विवरण लिखकर बोर्ड लगाएगा। बकाये के बारे में समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित कराई जाएगी। शुक्रवार को 24 बड़े बकायेदार बिल्डरों के साथ हुई बैठक के नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त नीति अपनाने का संकेत दिए।

सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण की जन सुनवाई में निर्मित इमारत की गुणवत्ता बेहद खराब होने की शिकायतें मिल रहीं हैं। साथ ही कार पार्किंग की समस्या, बेसमेंट में पानी भरने और लिफ्ट की जुड़ी समस्याओं की शिकायतें मिल रही हैं। सीईओ ने इन सभी मामलों में बिल्डकों को अपने स्तर पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से तत्काल समाधान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन बिल्डर परियोजनाओं में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) गठित है। उनमें यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2016 में दिए गए प्रावधानों के तहत परियोजना के रखरखाव के लिए विधिक रूप से एओए को परियोजना सौंपी जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि डिफॉल्टर बिल्डर और आवंटियों को विगत दो माह से एस्क्रो खाता खोले जाने हेतु निर्देशित किया गया था, लेकिन वर्तमान समय केवल 6 बिल्डरों ने एस्क्रो अकाउंट खोले हैं। बचे हुए बिल्डरों को 26 अगस्त तक प्रत्येक दशा में एस्क्रो खाता खोलते हुए प्राधिकरण को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed