फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Milk tanker collides with car, woman dies

दूध के टैंकर ने मारी कार में टक्कर, महिला की मौत

Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Milk tanker collides with car, woman dies
दूध के टैंकर ने मारी कार में टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैदा गांव के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आगरा घूमने जा रहा भगत सिंह कालोनी, दिल्ली निवासी परिवार के सात सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की शहीद भगत सिंह कालोनी गली नंबर 17 निवासी वीनू यादव (25) पत्नी प्रीति, (23) बहन निक्की (18), साली काजल (14), बेटी छवि (6) व बेटे शिव (2) के साथ दिल्ली से आगरा घूमने जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट डिजायर कार यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 26 किमी फलैदा गांव के पास पहुंची तभी पीछे तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक मौके पर छोड़कर चालक भाग गया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed