फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Message of women empowerment by running in pink marathon

पिंक मैराथन में दौड़कर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Message of women empowerment by running in pink marathon
पिंक मैराथन में हिस्सा लेतीं लडकियां।
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम में आयोजित दो किमी लंबी मैराथन में 14 से 40 साल की करीब 800 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मैराथन के दौरान महिलाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी और ओएसडी इंदु प्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

तीन वर्गों में आयोजित पिंक मैराथन में बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 14 साल से कम आयु की बालिकाओं के लिए 1 किमी, 14 से 30 साल की युवतियों को 2 किमी और 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए 2 किमी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में 60 साल तक की बुजुर्ग महिलाओं ने भी भागीदारी की। सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई मैराथन के अंडर-14 वर्ग में लवली ने पहला स्थान हासिल किया। उसे 5100 रुपये का नकद इनाम मिला।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहीं फराह को 4100 रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाली मुस्कान को 3100 रुपये का इनाम मिला। वहीं, चौथे नंबर पर रही स्नेहा को 2100 और 5वें नंबर पर रहीं चेतना को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। अंडर-30 आयु वर्ग में प्रथम एकता को 11000, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली ज्योति को 9000, तीसरे स्थान पर रहीं रूही को 7000 रुपये का बतौर सम्मान राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे नंबर पर रहीं साक्षी को 5000 और पांचवें नंबर पर रहने वाली सौम्या को 3000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 30 साल से ऊपर के वर्ग में पहला स्थान पाने वाली पिंकी को 11000, दूसरे स्थान पर रहीं रेखा को 9000, तीसरी रैंक लाने वाली नम्रता 7000 रुपये का नकद इनाम दिया गया। चौथे नंबर पर आने वाली सीमा को 5000 और पांचवें नंबर पर रहीं सुमन को 3000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed