{"_id":"69887eb75c82be29b70e6a63","slug":"members-of-the-technical-team-became-friends-of-the-players-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87283-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तकनीकी टीम के सदस्य बने खिलाड़ियों के दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तकनीकी टीम के सदस्य बने खिलाड़ियों के दोस्त
विज्ञापन
अमर उजाला और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराई गई शतरंज प्रतियोगिता में ऑर्बिटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल के दौरान जब खिलाड़ी हारने के बाद भावुक हुए तो ऑर्बिटर्स ने दिलासा दिया। उन्होंने जज के साथ साथ दोस्त की भूमिका भी निभाई। एक चीफ ऑर्बिटर और नौ ऑर्बिटर ने दो दिनों की प्रतियोगिता का संचालन संभाला। चीफ ऑर्बिटर ललित कपूर,ऑर्बिटर उज्जवल चौहान, अंकिता श्रीवास्ताव, आदित्य सिंह, ओमकार सिंह, दीपक विश्वकर्मा, दीपक शाक्य, आशीष कुमार, युगांक मौर्या, स्नेहा ने शतरंज के मुकाबले कराए।
यूपी शतरंज एसोसिएशन का रहा विशेष सहयोग
अमर उजाला और यूपी चेस स्पोर्ट्स शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में यूपी चेस स्पोर्ट्स शतरंज एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। यूपी चेस स्पोर्ट्स शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम प्रतियोगिता के दोनों दिनों में मौजूद रहे। वहीं गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी रहीं।