फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mathematical calculations confused me but common sense helped me overcome them.

Noida News: गणित की गणना ने उलझाया पर सामान्य ज्ञान ने पार लगाया

Sun, 12 Oct 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Mathematical calculations confused me but common sense helped me overcome them.
पहली पाली में 8,376 में से 5,087 अनुपस्थित रहे, दूसरी में 5124 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए हर केंद्र पर तैनात रही पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-प्री परीक्षा जनपद के 20 केंद्रों पर रविवार को आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा की प्रथम पाली में 8376 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3289 अभ्यर्थी उपस्थित रहे व 5087 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 8376 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3252 अभ्यर्थी उपस्थित रहे एवं 5124 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र में सुरक्षा जांच के दौरान परीक्षार्थियों का कलावा काटा गया तथा छात्राओं के कान के झुमके, चूड़ी आदि को भी उतरवाया गया ताकि नकल की कोई संभावना न रहे। केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर पिछली बार की अपेक्षा बहुत बेहतर था। हर विषय से सवाल पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान के सवाल बेहद आसान थे जिससे काफी मदद मिली लेकिन गणित की गणना ने उलझा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सख्त इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी, साथ ही एआई कैमरों से सीधी निगरानी भी की जा रही थी। जिला प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया था कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे शहर में लगातार भ्रमण करते हुए केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिलाधिकारी ने किया केंद्र का निरीक्षण

नोएडा। परीक्षा में निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और सेक्टर- 51 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा, प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थित पुस्तकालय व भवन का भी अवलोकन किया और छात्रों के हित में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद के सभी 20 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे। ब्यूरो

-----

पेपर बहुत सरल था और गणित के सवाल भी अच्छे थे। कुछ सवालों की गणना ने थोड़ा उलझा दिया। समय थोड़ा अधिक लगा लेकिन परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। -आन्या शर्मा,अभ्यर्थी


सामान्य ज्ञान के सवाल हाल ही के पूछे गए थे जो प्रतिदिन अखबार पढ़ते हैं। इस कारण पेपर काफी आसान लगा। -महक, अभ्यर्थी
पेपर अच्छा आया था। सीधे सवाल पूछे गए थे। करंट अफेयर्स उम्मीद से कम आए। हालांकि, ओवरऑल पेपर अच्छा रहा। -बृजेश कुमार

भूगोल के सवाल सरल पूछे गए थे। राजनीति विज्ञान के कई सवाल में सीधे अनुच्छेद से पूछे गए थे। मैंने कुछ महीनों पहले ही तैयारी शुरू की है। -विशु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed