{"_id":"6b0058f2121977ffd6028806","slug":"lift-safety-systems-are-in-a-poor-state-an-accident-could-occur-at-any-time-noida-news-c-23-1-lko1064-112598-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल, कभी भी हो सकता हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल, कभी भी हो सकता हादसा
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 सोसाइटी में लिफ्टों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था से निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई लिफ्टों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहीं, कुछ लिफ्टों में पहले से लगे कैमरे भी गायब हो चुके हैं। इसके अलावा आपातकालीन अलार्म भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लिफ्ट में किसी व्यक्ति के फंसने पर समय से सहायता मिलना मुश्किल हो जाता है। निवासी आलोक सिंह ने बताया कि सोसाइटी में पहले भी कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, निवासी विक्रम ने बताया कि लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त कराने के लिए मेंटेनेंस प्रबंधन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। निवासियों ने प्रबंधन से सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच कराने, खराब अलार्म ठीक कराने और गायब सीसीटीवी कैमरों को दोबारा लगवाने की मांग की है।