फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jam was everywhere in a hurry to go home on Holi

होली पर घर जाने की जल्दी में हर जगह लगा जाम

Sun, 28 Mar 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jam was everywhere in a hurry to go home on Holi
जेवर टोल पर लगीं गाड़ियों की लंबी लाइनें। - फोटो : Grnoida
नोएडा /जेवर/ ग्रेटर नोएडा। होली पर घर जाने की जल्दबाजी ने नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक सड़कों पर भारी परेशानी खड़ी कर दी। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे तक वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सड़कों पर जाम जैसे हालात बन गए। देर शाम तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जेवर टोल प्लाजा पर कई किमी लंबे जाम की सूचना पाकर खुद डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा की सभी लेन खुलवाकर जाम से निपटने का प्रयास किया गया। टोल के प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि आम दिनों में टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 10 से 15 हजार तक रहती है। शनिवार को एनसीआर से आए लगभग 30 हजार वाहनों की वजह से यहां जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर तीन दिन की छुट्टियां पड़ने पर शुक्रवार रात ही लोग अपने घरों की तरफ रवाना होने शुरू हो गए। निजी वाहनों से लेकर टैक्सी और बसों की बेतहाशा भीड़ ने शनिवार सुबह से ही सड़कों पर जाम की समस्या को बढ़ाकर रख दिया। चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-14ए फ्लाईओवर, डीएनडी और महामाया फ्लाईओवर के नीचे प्राइवेट बसों के इंतजार में खड़ी यात्रियों की भीड़ से जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई। चिल्ला बॉर्ड से महामाया फ्लाईओवर तक देर शाम तक वाहन लंबी कतारों में रेंगते रहे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फर्राटा भरने वाले वाहन 50 की गति सीमा भी पार नहीं कर पाए। एक्सप्रेसवे के सेक्टर-136 एडवांट कट के पास सड़क निर्माण कार्य की वजह से डायवर्जन ने एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

शाम करीब 4:40 बजे बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने डीटीसी की बस बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसकी वजह से यहां भी करीब घंटे भर तक जाम जैसे हालात बने रहे। फिल्म सिटी की ओर से सेक्टर-18, सेक्टर-17 होकर अट्टापीर चौक की तरफ आने वाली सड़क को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखा गया। वन-वे ट्रैफिक की वजह से यहां भी जाम की समस्या बढ़ गई। सुबह करीब 10.30 बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के नजदीक गैस का टैंकर ले जा रहा ट्रक खराब हो गया, जिससे यहां भी यातायात व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पार करने लगा लगभग आधा घंटा, सभी 16 लाइनें खोलीं
जेवर (संवाद)। होली के त्योहार पर पड़ने वाली छुट्टियों में जब शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले प्रदेश व राजस्थान के लोग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घरों को निकले तो यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतारें लग गई। वाहन की कतार का फोटो सोशल मीडिया पर भी छा गया। टोल कर्मचारियों ने आगरा की ओर जाने वाली सभी 16 लाइनों को चालू कर किसी तरह जाम पर काबू पाया। इस दौरान लोगों को आधे घंटे से भी अधिक समय तक जाम से जूझना पड़ा। जेवर टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह से ही आम दिनों की अपेक्षा दो से तीन गुने वाहन पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि, टोल प्रशासन ने आगरा की तरफ जाने वाली सभी 16 लाइनों को सुबह 7 बजे से ही चालू करा दिया लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते जाम के हालात बनते चले गए और सुबह 10 बजे तक वहानों की लाइन एक्सप्रेस वे पर लगभग आधा किलोमीटर से भी अधिक तक पहुंच गई।
होली, दिवाली या छुट्टियों में झेलनी पड़ती है समस्या
जेवर (संवाद)। पिछले कई वर्षो से होली दीपावली के अलावा भाई मुख्य त्योहारों पर दिल्ली एनसीआर से लोग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घरों के लिए निकलते हैं। लेकिन जल्दी सफर तय करने के चक्कर में यात्रियों को जाम से दो चार होना पड़ता है। पिछले साल होली और इस साल दिवाली के पहले ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा था और त्योहार के बाद आगरा से ग्रेटर नोएडा आने वाले रास्ते पर भी यही हाल रहा था।
बसों में सवार होकर 35 हजार लोग हुए रवाना
नोएडा। होली पर विशेष बस सेवा चलाने के दो दिन बाद शनिवार को अचानक ही यात्रियों की संख्या खासी बढ़ गई। शुक्रवार को जहां 20283 यात्रियों बसों से घर की रवाना हुए। वहीं शनिवार शाम पांच बजे तक यात्रियों की संख्या 31 हजार पार कर चुकी थी। सबसे अधिक यात्री मोरना डिपो पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि रात तक यह आंकड़ा 35 हजार को पार कर सकता है। मोरना डिपो पर यह आलम रहा कि सैनिटाइज और सीएनजी भरने के बाद जैसे ही बस डिपो में आती वैसे ही 10 से 20 मिनट में बस भर जाती। इसके बाद बस को रूट पर भेज दिया जाता और अगली बस को डिपो में बुलाया जाता। सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम तक रोडवेज के अफसर यात्रियों की व्यवस्था बनाने में हांफने लगे थे।

----
रूट से लौटने वाले चालक-परिचालकों को दी गई हिदायत, तेज और गलत ड्राइविंग न करें
मेरठ में रोडवेज बस से हुए हादसे के बाद मोरना बस डिपो के एआरएम हाकिम सिंह ने डिपो में पहुंचने वाली बसों के चालक-परिचालकों को एकत्र करते और उनको दिशा निर्देश देते कि किसी भी हालत में गलत ड्राइविंग न की जाए और न ही तेज गति से बस को दौड़ाया जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बसों को तेज न चलाए। यदि चालक का ध्यान भंग हो जाए तो परिचालक की भी जिम्मेदारी है कि वह भी चालक को समय-समय पर सचेत करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed