{"_id":"5b4b782c4f1c1b4d748b4e51","slug":"haryana-stf-once-again-betrayed-noida-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा एसटीएफ ने फिर दिया नोएडा पुलिस को दिया गच्चा, डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को ले गई उठाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा एसटीएफ ने फिर दिया नोएडा पुलिस को दिया गच्चा, डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को ले गई उठाकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा एसटीएफ ने एक बार फिर नोएडा पुलिस को गच्चा दे दिया। एसटीएफ नोएडा के सेक्टर-23 से डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को उठाकर ले गई और नोएडा पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
जबकि डेढ़ लाख का बदमाश दो दिन पहले ही नोएडा में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। हरियाणा पुलिस अब नोएडा पुलिस से संपर्क करके जिस मकान में मिला है उसका कनेक्शन तलाश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रदीप पर 24 मामले दर्ज हैं और उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है, लेकिन पेरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा था। लोहार ने नोएडा के एक बदमाश के संपर्क में आया और उसने नोएडा के सेक्टर-23 में किराये का एक कमरा दिखाया था। इसमें प्रदीप रहकर नोएडा में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता।
विज्ञापन
मालूम हो कि करीब 3 माह पहले पलवल से भागकर नोएडा में छिपने के लिए आ रहे बलराज भाटी को भी हरियाणा एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-49 थाने के सामने दिन दहाडे़ एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उस घटना में भी नोएडा पुलिस को तब पता चला जब बलराज को हरियाणा एसटीएफ ने मार गिराया था।
सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र से हरियाणा एसटीएफ किसी बदमाश को गिरफ्तार करके ले गई है। यह जानकारी मौखिक रूप से मिली है। हालांकि, हरियाणा एसटीएफ की ओर से उनको कोई सूचना इस संबंध में नहीं दी थी।
- पंकज पंत, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-24 नोएडा