{"_id":"6aaff804ae1e02a7a70f7076","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4747043-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कारोबारी समेत 4 लोग साइबर ठगी के शिकार, 45 लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कारोबारी समेत 4 लोग साइबर ठगी के शिकार, 45 लाख रुपये गंवाए
विज्ञापन
-कंपनी के सीईओ का फोटो लगाकर ठगों ने झांसे में लिया, डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर लिए 20 लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों को निशाना बनाकर करीब 45 लाख रुपये की रकम हड़प ली। कहीं कंपनी अधिकारी बनकर गिफ्ट वाउचर खरीदवाए गए तो कहीं शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया गया। एक व्यक्ति के खातों से संदिग्ध तरीके से रकम निकल गई, जबकि दूसरे को ऑनलाइन धमकाकर रुपये ऐंठने का आरोप है। चारों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-100 की एक सोसाइटी के निवासी अनुभव गुप्ता को उनकी कंपनी के सीईओ की फोटो लगे व्हाट्सएप अकाउंट से संदेश भेजा गया। आरोपी ने खुद को सीईओ बताते हुए क्लाइंट के लिए अमेजन से स्टीम वॉलेट वाउचर खरीदने को कहा। भरोसा करके अनुभव ने करीब पांच लाख रुपये के वाउचर खरीद लिए। इसके बाद भी वाउचर खरीदने का दबाव बनाया गया तो उन्हें ठगी का शक हुआ।
सेक्टर-23 निवासी 70 वर्षीय महेश नारायण सक्सेना को शेयर बाजार में निवेश पर बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये जमा करा लिए गए। आरोपियों ने डीमैट अकाउंट खुलवाने से लेकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम ली। बाद में संपर्क टूटने पर उन्हें ठगी का पता चला। वहीं एक मामले में कैलाश चंद्र गर्ग के बैंक खातों से 7.26 लाख रुपये संदिग्ध लेनदेन के जरिये निकल गए। उनकी बेटी अंजना ने साइबर थाने में शिकायत देकर 9 से 14 अप्रैल के बीच हुए लेनदेन की जांच की मांग की है। इसी तरह सेक्टर-6 निवासी मोहित मिश्रा ने 27.53 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी है। उनका आरोप है कि साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धमकाकर नुकसान का डर दिखाया और अलग-अलग माध्यमों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि चारों मामलों में में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।