फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida PNB scam Rs 14 crore returned to the accounts of 27 account holders

पीएनबी घोटाला: 27 खाताधारकों के खाते में लौटे 14 करोड़ रुपये, केवाईसी में लग रहा समय; आ रही ये परेशानी

Tue, 03 Nov 2026 09:22 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में 27 खाताधारकों के खातों में 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस आ गई है। हालांकि, केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन दिन लगने के कारण वे अभी तक रकम की निकासी नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
greater noida PNB scam Rs 14 crore returned to the accounts of 27 account holders
ग्रेटर नोएडा में पीएनबी घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की एच्छर गांव शाखा में खाताधारकों के साथ हुई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब तक 27 खाताधारकों के 14 करोड़ रुपये से अधिक वापस किए जाने की जानकारी सामने आई है। बैंक की ओर से करीब 70 प्रतिशत खाताधारकों की रकम वापस करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि रकम खाते में वापस आने के बाद भी कई खाताधारक उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) की प्रक्रिया पूरी होने में लग रहा समय है। खाताधारकों के मुताबिक केवाईसी पूरी होने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। ऐसे में उन्हें अपनी ही जमा पूंजी निकालने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शाम होते ही कई खाताधारकों के खाते में आए पैसे
मंगलवार सुबह से शाम तक बैंक में ठगी के शिकार खाताधारकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग अपनी रकम की स्थिति जानने और बैंक अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान बैंक परिसर में भीड़ लगी रही। खाताधारक अपनी जमा पूंजी जल्द वापस मिलने और निकासी की सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। शाम तक कई लोगों ने खाते में रुपये वापस आने पर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


बातचीत के बाद रकम वापसी का दिया था आश्वासन
इससे पहले सोमवार को खाताधारकों और किसानों की ओर से बैंक में तालाबंदी और धरने की चेतावनी के बाद पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर कार्रवाई और रकम वापस कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मंगलवार को बैंक में खाताधारकों और किसानों ने धरना नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 प्रतिशत खाताधारकों के खाते पैसा वापस
हालांकि खाताधारकों का कहना है कि रकम वापस होने के साथ ही उस पर से निकासी संबंधी रोक भी जल्द हटाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े। बैंक की ओर से करीब 80 प्रतिशत खाताधारकों की रकम लौटाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बाकी खाताधारकों को अपनी जमा पूंजी वापस मिलने का इंतजार है। खाताधारक ब्रिजेश भाटी का कहना है कि अबतक 70 प्रतिशत खाताधारकों के खाते पैसा वापस करने की बात बैंक की ओर से कही गई है। जल्द ही अन्य लोगों के पैसे वापस करने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed