Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida 28 ton meat container beef lab report fake transport bill

ग्रेनो में पकड़ा गया 28 टन प्रतिबंधित मांस: डॉग-कैट फूड बताकर ले जा रहे थे, कंटेनर पर था भैंस के मीट का स्टीकर

Sun, 22 Nov 2026 08:29 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 08:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-12 क्षेत्र में पकड़े गए 28 टन मांस के कंटेनर की मथुरा लैब से आई जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हुई है। जांच में परिवहन से संबंधित बिल भी फर्जी पाया गया। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने मांस का नियमानुसार निस्तारण करा दिया।

विज्ञापन
greater noida 28 ton meat container beef lab report fake transport bill
प्रशासन ने मांस को कराया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित ईकोटेक-12 क्षेत्र में पकड़े गए 28 टन मांस से भरे कंटेनर की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। मथुरा की प्रयोगशाला में हुई जांच में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मांस को नष्ट कराया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, जांच में आरोपियों के पास से मिला मांस के परिवहन से संबंधित बिल भी फर्जी पाया गया है। जांच के दौरान आरोपियों के पास मिला मांस के परिवहन से संबंधित बिल भी फर्जी पाया गया है।

विज्ञापन


Trending Videos

कंटेनर हैदराबाद से आ रहा था दादरी
13 नवंबर 2026 को ईकोटेक-12 क्षेत्र में मांस से भरा एक कंटेनर पहुंचा था। कंटेनर हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान बजरंग दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को उसमें प्रतिबंधित मांस होने की आशंका हुई। कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को रुकवाकर इसकी सूचना बिसरख कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने कंटेनर में रखे मांस का नमूना लेकर जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने की थी जांच की मांग
शुरुआत में कंटेनर के मैनेजर की ओर से मांस के परिवहन से संबंधित जीएसटी और अन्य दस्तावेज होने का दावा किया गया था। मांस को प्रतिबंधित श्रेणी का नहीं बताते हुए उसके परिवहन को वैध बताया गया था। वहीं, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांस की वास्तविक प्रकृति की जांच कराने की मांग की थी। उस समय पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

रिपोर्ट में गोमांस का खुलासा
अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लैब रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डॉग और कैट फूड बताकर किया जा रहा था परिवहन
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंटेनर में भरे मांस को डॉग और कैट फूड बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। कंटेनर में भैंस के मांस का स्टीकर भी लगाया गया था, जिससे मांस की वास्तविक पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहे। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कंटेनर में भरे मांस का नियमानुसार निस्तारण भी करा दिया गया है। वहीं हिंदू वादी संगठनों ने खुफिया तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। वहीं अब पुलिस अब आरोपियों के पास से मिले दस्तावेज, मांस के परिवहन से जुड़ी जानकारी और इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी रही है।

दो साल पहले भी पकड़ा जा चुका है गोमांस से भरा कंटेनर
9 नवंबर 2024 को दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर एक कंटेनर से करीब 32 टन मांस पकड़ा गया था। इसके बाद बिसाहड़ा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से करीब 153 टन पैकिंग सहित लगभग 185 टन मांस बरामद हुआ था। मथुरा लैब से गोमांस की पुष्टि के बाद मांस नष्ट कराया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। फरवरी 2025 में इसी मामले की कड़ी में दो और कारोबारियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं मामले की अनदेखी करने पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी के साथ एसीपी का तबादला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed