फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur Lions team jersey unveiled

Noida News: गोरखपुर लायंस टीम की जर्सी का हुआ अनावरण

Fri, 25 Aug 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Lions team jersey unveiled
गोरखपुर लायंस टीम की जर्सी का हुआ अनावरण
विज्ञापन

क्रिकेट टीम में नोएडा के दो खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य रहे ध्रुव जुरैल बने कप्तान


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर होने वाली यूपी-20 क्रिकेट लीग में भाग ले रही गोरखपुर लायंस ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित द गौड़ सरोवर प्रीमियर होटल में टीम की जर्सी, लोगो, एंथम जीत के जाएंगे और 20 सदस्यीय टीम का अनावरण किया। अनावरण गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़, निदेशक विशेष गौड़, टीम निदेशक के एल तेजवानी, बल्लेबाजी कोच शशिकांत खंडकर व टीम मैनेजर विश्वजीत सिंह ने किया। उधर, फिल्म अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन, भोजपुरी कलाकार व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। दोनों ने खिलाड़ियों को शुभकामाएं दी।
टीम में आईपीएल, अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य ध्रुव जुरैल को टीम का कप्तान व विकेट कीपर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट व आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मोहसिन खान को शामिल किया गया है। जिले के दो खिलाड़ी कर्ण चौधरी व हर्षित शेट्टी को गोरखपुर लायंस टीम में जगह मिली है और वह नोएडा के सेक्टर 46 व 78 में रहते हैं।
विज्ञापन

अब 30 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले यूपी-20 क्रिकेट लीग के पहले सीजन के लिए गोरखपुर लायंस खेलेगी। लीग में नोएडा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ व गोरखपुर जिले की टीमें हिस्सा ले रही है। वर्तमान में यूपी के कुलदीप यादव, दीपक चाहर व रिंकू सिंह देश की नेशनल टीम में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लीग में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें आईपीएल, अंडर-19 विश्व कप व नेशनल में खेल चुके खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। नेशनल स्तर पर खेल चुके दो-दो खिलाड़ियों को सभी टीमों में चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

टीम के 20 स्क्वाड खिलाड़ी
ध्रुव जुरैल कप्तान व विकेट कीपर, मोहसिन खान, समर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ यादव, विजय कुमार, कर्ण चौधरी, अंकित चौधरी, सुनील कुमार, रिषभ बंसल, देवांश चतुर्वेदी, अब्दुल रहमान, अंशुमान पांडे, अंकित राठी, रिषभ राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता,कार्तिकेय सिंह और यशोवर्धन सिंह टीम के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed