फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage piles outside the society are causing trouble for residents

Noida News: सोसाइटी के बाहर कचरे के ढेर लोग परेशान

Tue, 13 Oct 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles outside the society are causing trouble for residents
ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्रॉफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के बाहर नाले में पड़ा कचरा स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्रॉफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के बाहर जगह-जगह कचरा जमा होने से निवासी परेशान हैं। सोसाइटी के गेट से बाहर निकलते ही सड़क किनारे कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। वहीं, गेट के बाहर बने नाले में भी कचरा जमा है। इससे आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। सोसाइटी के बाहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निवासी चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन


निवासी अजीम खान ने बताया कि सोसाइटी के गेट के बाहर कई जगह कचरा जमा है। नाले में भी गंदगी भरी हुई है। इससे लोगों को आने-जाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी के बाहर फैली गंदगी से आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। कहा, कभी कभी तो कचरे में तेज बदबू भी आती है ,जिसकी वजह से घर की खिड़कियां बंद करनी पड़ती है। निवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग सोसाइटी के बाहर जमा कचरे को जल्द हटवाए और नाले की सफाई कराए, साथ ही नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, जिससे दोबारा कचरा जमा नहीं हो।
विज्ञापन



दर्शन पाराशर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed