फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud company exposed and eight accused arrested in greater noida

खुलासा: फ्लैट में ठग कंपनी, 10 लैपटॉप... 30 ATM कार्ड और एक करोड़ का चेक; अमीर बनाने वाले आठ ठग गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 04:26 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सोमवार को निवेश कर अमीर बनने का सपना दिखाने वाली ठग कंपनी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ठग ज्वेलरी और घड़ियों में निवेश का झांसा दिया करता था। 

विज्ञापन
fraud company exposed and eight accused arrested in greater noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ज्वेलरी और घड़ियों में निवेश कर जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाकर ठगने वाली ठग कंपनी का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्यूनेट/विहान नाम की फर्जी मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी के जरिए निवेश कराने के नाम पर लोगों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाते थे। फिर लाखों की ठगी कर लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, पांच टैबलेट, 30 एटीएम कार्ड, एक करोड़ रुपये का चेक, चार महंगी घड़ियां और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी सेक्टर-1 और सेक्टर-4 के फ्लैटों में कुछ लोग ऑनलाइन फ्रॉड कंपनी चला रहे थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पश्चिमी मेदिनीपुर बंगाल के विधान डागर (27), रांची झारखंड के सतीश शाव (29), बनासकांठा गुजरात के कल्पेश राजू भाई (23), लुधियाना पंजाब के गुरविंदर सिंह (29), मुक्तसर पंजाब के गुरदीप सिंह (39), पश्चिमी मेदिनीपुर बंगाल के कौशिक डागर (31), पूर्व मेदिनीपुर बंगाल के गणेश बेरा (23) और पश्चिमी मेदिनीपुर के तापस धारा (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सभी आरोपी विभिन्न राज्यों बंगाल, झारखंड, गुजरात और पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग-अलग सोसायटी में किराये पर फ्लैट लेकर रहते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सभी लोग मिलकर एक संगठित तरीके से लोगों को ऑनलाइन मीटिंग और प्रेजेंटेशन दिखाकर करोड़पति बनने का सपना दिखाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर और बिटकॉइन में ट्रांजेक्शन
आरोपी गूगल मीट पर ऑनलाइन मीटिंग करते थे। जिसमें कंपनी के प्रोडक्ट जैसे सोना, हीरे और घड़ियों को खरीदने और बेचने का झांसा देकर निवेश कराते थे। लोगों को कंपनी में शामिल होने के लिए करीब 1.5 लाख रुपये देने पड़ते थे। यह रकम गूगल मीट के दौरान भेजे गए लिंक के जरिए डॉलर या बिटकॉइन में जमा कराई जाती थी। जब निवेशकों को मुनाफा नहीं मिलता था, तो आरोपियों द्वारा और प्रोडक्ट खरीदने या लोन दिलाने की पेशकश की जाती थी। जिससे पीड़ित पूरी तरह जाल में फंस जाते थे।

सेना के जवान को भी बनाते थे निशाना
आरोपियों में से कई का सेना बैकग्राउंड भी है। जिसका फायदा उठाकर यह लोग सेना के जवानों से भी संपर्क करते थे और उन्हें भी निवेश के लिए फंसाते थे। आरोपियों का कहना था कि जल्दी अमीर बनने की चाह में लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे। क्यूनेट/विहान नाम की इस कंपनी के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में जांच चल रही है। इसके अलावा राजस्थान और मेघालय समेत अन्य राज्यों में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। 

बंगाल के युवक को ठगने के बाद दी थी धमकी
पीड़ित के भाई प्रवीण कुमार पाल ने केस दर्ज कराया था कि उनका चचेरा भाई निखिल कुमार पाल सितंबर-2024 में गांव चूहड़पुर में किराए पर रह रहा था। वहीं उसकी मुलाकात से हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने निखिल को बताया कि वह एक बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी दिला सकते हैं। जिसमें घड़ियां, ज्वैलरी जैसे महंगे प्रोडक्ट बेचे जाते हैं और अच्छा कमीशन भी मिलता है। जितना ज्यादा पैसा लगाएगा। उतनी ही ज्यादा कमाई होगी और बदले में प्रोडक्ट भी मिलेंगे। निखिल ने आरोपियों के झांसे में आकर करीब 3.75 लाख और फिर दोबारा 3.75 लाख रुपये दिए। कुल मिलाकर साढ़े सात लाख रुपये देने के बाद न तो उसे कोई प्रोडक्ट मिला और न ही पैसे वापस हुए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो कौशिक डांगर और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed