फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered on court orders over allegations of dowry harassment and assault.

Noida News: दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on court orders over allegations of dowry harassment and assault.
दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सलारपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

गुलाब उर्फ अमित का कहना है कि उसकी बहन संगीता का विवाह वर्ष 2007 में गांव लखनावली निवासी यतेन्द्र उर्फ सचिन उर्फ गंजू के साथ हुआ था। विवाह में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर, जेठ, देवर और देवरानी दहेज से असंतुष्ट होकर संगीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। संगीता ने वर्ष 2012 में एक पुत्र को जन्म दिया, जो मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग है। इलाज न मिलने के कारण बच्चे की स्थिति गंभीर होती गई। पति किसी अन्य महिला के साथ रहने लगा। नवंबर 2025 में संगीता ने उत्पीड़न की जानकारी परिवार को दी। जनवरी 2026 में जब वह पुनः ससुराल लौटी तो उसे एक कमरे में सीमित कर दिया गया। 2 फरवरी 2026 के दिन संगीता के साथ मारपीट की गई। 12 मार्च 2026 को अस्पताल से अपने बीमार पुत्र को लेकर लौटने पर ससुराल पक्ष द्वारा घर का गेट बंद कर देने का भी आरोप लगाया गया है। संगीता घंटों तक बीमार बच्चे के साथ एंबुलेंस में बैठी रही। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे घर के एक कमरे में रहने की अनुमति मिली। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed