Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsdf

Noida News: 28 टन मांस का सच आया सामने, मथुरा लैब ने की गोमांस की पुष्टि

Sun, 22 Nov 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
fdgsdf
फोटो
विज्ञापन

-13 नवंबर को ईकोटेक-12 में पकड़ा गया था हैदराबाद से आया कंटेनर
-मथुरा की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में खुलासा, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
-मांस को डॉग और कैट फूड बताने का किया गया था दावा, भैंस के मांस का स्टीकर लगाकर किया जा रहा था परिवहन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-12 क्षेत्र में पकड़े गए 28 टन मांस से भरे कंटेनर की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। मथुरा की प्रयोगशाला में हुई जांच में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मांस को नष्ट कराया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, जांच में आरोपियों के पास से मिला मांस के परिवहन से संबंधित बिल भी फर्जी पाया गया है।
13 नवंबर 2026 को ईकोटेक-12 क्षेत्र में मांस से भरा एक कंटेनर पहुंचा था। कंटेनर हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को उसमें प्रतिबंधित मांस होने की आशंका हुई। कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को रुकवाकर इसकी सूचना बिसरख कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने कंटेनर में रखे मांस का नमूना लेकर जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा था।
विज्ञापन

शुरुआत में कंटेनर के मैनेजर की ओर से मांस के परिवहन से संबंधित जीएसटी और अन्य दस्तावेज होने का दावा किया गया था। मांस को प्रतिबंधित श्रेणी का नहीं बताते हुए उसके परिवहन को वैध बताया गया था। वहीं, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांस की वास्तविक प्रकृति की जांच कराने की मांग की थी। उस समय पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लैब रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डॉग और कैट फूड बताकर किया जा रहा था परिवहन : हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंटेनर में भरे मांस को डॉग और कैट फूड बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। कंटेनर में भैंस के मांस का स्टीकर भी लगाया गया था, जिससे मांस की वास्तविक पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहे।

दो साल पहले भी पकड़ा जा चुका है गोमांस से भरा कंटेनर : 9 नवंबर 2024 को दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर एक कंटेनर से करीब 32 टन मांस पकड़ा गया था। इसके बाद बिसाहड़ा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से करीब 153 टन पैकिंग सहित लगभग 185 टन मांस बरामद हुआ था। मथुरा लैब से गोमांस की पुष्टि के बाद मांस नष्ट कराया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article