{"_id":"6b02ec2041bd7255e6048106","slug":"dsgf-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12803-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसों के बाद भी यात्रियों ने नहीं लिया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसों के बाद भी यात्रियों ने नहीं लिया सबक
विज्ञापन
फोटो...
- तेज रफ्तार वाहनों के बीच कर रहे हैं लापरवाही वाला सफर, जान जोखिम में डाल रहे
- चालक भी यात्रियों की मजबूरी का उठा रहे फायदा, पिकअप को बना रहे यात्री बस
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा नियमों को लेकर लापरवाही का दौर जारी है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यात्री रोज अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम जब जेवर स्थित खुर्जा कट अंडरपास के पास पहुंची, तो वहां बेहद खतरनाक नजारा देखने को मिला। यात्री यमुना एक्सप्रेसवे पर सीधे चढ़ने के लिए रस्सियों का सहारा लेते दिखाई दिए। ढलान पर रस्सियों से चढ़कर एक्सप्रेसवे पर पहुंचना और वहां चलती गाड़ियों के बीच बस पकड़ना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।
दूसरी ओर, चालक भी यात्रियों की मजबूरी का खुलकर फायदा उठा रहे हैं। पड़ताल के दौरान मालवाहक पिकअप गाड़ियां यात्रियों को ढोती नजर आईं, जिन्हें नियम-कायदों को ताक पर रखकर सवारी बस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। करीब दो महीने पहले 23 सितंबर की रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई थी। इस तरह के गंभीर हादसों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। एक तरफ जहां यात्री बसों में सामान की तरह सफर कर रहे हैं, वहीं मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल सवारियों के लिए धड़ल्ले से हो रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।