फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players shine in Rubik's Cube

Noida News: रुबिक क्यूब में चमके जिले के खिलाड़ी

Tue, 13 Oct 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
District players shine in Rubik's Cube
महाराष्ट्र की चयन प्रतियोगिता में दमखम, दुबई जाएंगे जिले के सात खिलाड़ी
विज्ञापन

नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। रुबिक क्यूब सुलझाने की कला में तेज गति, एकाग्रता और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करने वाले गौतमबुद्ध नगर के सात खिलाड़ियों का चयन दुबई में होने वाली इंटरनेशनल रुबिक क्यूब चैंपियनशिप के लिए किया गया है। महाराष्ट्र में चार अक्तूबर 2026 को आयोजित आरएसएआई इंटरनेशनल सिलेक्शन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। चयनित खिलाड़ियों में सात से दस वर्ष आयु वर्ग से आहान बिष्ट, दस से 13 वर्ष आयु वर्ग से नव्यांश मित्तल और कुशाग्र सिंह तथा 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से अभिजीत कुमार मिश्रा, अंश अरोड़ा और ध्रुव शर्मा शामिल हैं। वहीं, शिक्षक वर्ग में राधा रमन सिंह ने चयन हासिल किया है। इन सभी को अब दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अभ्यास से मिली सफलता

रुबिक क्यूब को कम समय में सुलझाने के लिए निरंतर अभ्यास, हाथों की गति, पैटर्न पहचानने और समस्या का तुरंत समाधान निकालने की क्षमता जरूरी होती है। चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने इन्हीं कौशलों के दम पर अपनी पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन से उन्हें अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर

चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवारों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों में उत्साह है। सभी खिलाड़ी नोएडा एजुकेशन अकादमी में रुबिक क्यूब का अभ्यास करते हैं। अकादमी के स्पोर्ट्स एचओडी मोनू कुमार का कहना है कि दुबई में होने वाली चैंपियनशिप उनके लिए विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच अपनी क्षमता साबित करने का अवसर होगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में तार्किक सोच, एकाग्रता और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में भी सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed