Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsdf

Noida News: पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

Mon, 23 Nov 2026 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
dgsdf
(अदालत से)
विज्ञापन

फोटो
- साक्ष्य में पत्नी के मामा बने मुख्य गवाह, दोनों बेटों के बयान पाए गए विरोधाभासी
-अदालत ने 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगााया, नहीं भरने पर होगी होगी अतिरिक्त सजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में अजय भदौरिया निवासी कानपुर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
डीजीपी अपराध ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि 8 नवंबर 2022 की रात लगभग 9 बजे अजय भदौरिया ने अपनी पत्नी अनीता के साथ किराए के कमरे में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के समय उसके दोनों बेटे कमरे के बाहर मौजूद थे। उन्होंने शोर मचाया और अपनी नानी और मामा को घटनास्थल पर बुलाया। मामा ने अदालत में बयान दिया कि उसने खिड़की से देखा कि अजय ने अपने बैग से चाकू निकालकर पहले अनीता के गले पर, फिर हाथ पर और बाद में पीठ पर वार किया। दरवाजा खोलने पर अनीता जमीन पर पड़ी थी और कमरे में खून फैला था। मामले में दोनों बेटों ने अदालत में यह कहानी बनाई कि बाहर से आए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां की हत्या की, लेकिन अदालत ने इस दलील को विश्वसनीय नहीं माना। वहीं आरोपी ने अपने बयान में किसी तीसरे व्यक्ति का जिक्र नहीं किया। हत्या के अपराध में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने स्पष्ट किया कि चाकू का इस्तेमाल करना और उसका लाइसेंस न होना अपराध की गंभीरता को बढ़ाता है।
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर वारदात को दिया था अंजाम : पुलिस जांच में सामने आया था महिला आरोपी के साथ सलारपुर गांव में रहती थी। महिला एक कंपनी में काम करती थी। घटने से कुछ दिन पहले ही आरोपी महिला के नौकरी छोड़ने से नाराज था। दोनों में आए दिन कहासुनी होने लगी थी। घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में था। उसे शराब पीने के लिए और रुपये चाहिए थे। वह महिला से रुपये मांग रहा था। महिला द्वारा रुपये न देने पर आरोपी ने चाकू से गर्दन और हाथ पर वार कर पत्नी को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article