{"_id":"6231bfb7aaca0836b93fbbaf","slug":"delhi-yogi-adityanath-reaches-bjp-headquarters-will-discuss-government-formation-and-mlc-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, सरकार गठन और एमएलसी चुनाव पर भाजपा आलाकमान के साथ की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे, सरकार गठन और एमएलसी चुनाव पर भाजपा आलाकमान के साथ की चर्चा
Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
सार
यूपी में विधान परिषद चुनाव का भी बिगुल फुंक चुका है। सीएम योगी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से एमएलसी चुनाव पर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर यहां भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी आलाकमान से यूपी में सरकार गठन पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इनके अलावा पिछली सरकार में यूपी के डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य भी मीटिंग में शामिल हुए। पार्टी नेताओं के बीच करीब साढ़े पांच घंटे तक चर्चा हुई।
विज्ञापन
यूपी में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव का भी बिगुल फुंक चुका है। सीएम योगी बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से एमएलसी चुनाव पर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। पार्टी नेता डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ बैठक में मौजूद हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन