फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi MLAs should make the assembly ideal: Om Birla

विधानसभा को आदर्श बनाएं दिल्ली के विधायक : ओम बिरला

Tue, 18 Mar 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi MLAs should make the assembly ideal: Om Birla
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष हुए नए विधायकों से रूबरू
विज्ञापन

कहा - नई सरकार से दिल्ली में लोगों को बहुत अधिक अपेक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा परिसर में मंगलवार को नए विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन विधानसभा और लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए विधायकों से आदर्श विधानसभा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार से लोगों को बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं। दिल्ली के जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, लेकिन उनके कार्यों पर पूरे देश की नजर रहती है।
बिरला ने सदस्यों से लोगों की समस्याओं के नए समाधान खोजने और प्रतिस्पर्धी भावना से विचारों व अनुभवों को साझा करने का आग्रह करते हुए कहा कि विधायकों को विधानसभा में ऐसे नवाचार प्रस्तुत करने चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का हल निकले और सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि समाधान न केवल दिल्ली के काम आएंगे, बल्कि देश के अन्य राज्यों और विधायी निकायों के लिए भी उदाहरण बनेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि सदस्यों को निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित रहकर सोचने की जगह पूरी दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली को भारत का लघु रूप बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां सभी राज्यों से विभिन्न भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों के लोग आते हैं। उनकी अलग-अलग आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। सदस्यों को लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते समय लोकतांत्रिक भावना व सांविधानिक मूल्यों को बनाए रखते हुए सदन के नियमों, प्रक्रियाओं और परंपराओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने विधानमंडल को कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिक प्रभावी मंच बनाने के लिए एआई के उपयोग और सदस्यों के क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अच्छे श्रोता बनने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि सुनना भी उतना ही जरूरी है जितना अपनी बात कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम न केवल विधायी दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर है, बल्कि एक-दूसरे से सीखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का मंच भी है। वहीं, रेखा गुप्ता ने दिल्ली की प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हर पल का उपयोग लोगों की बेहतरी के लिए करने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विपक्ष की नेता आतिशी, विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article