फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शां तिभंग में जाना पड़ेगा जेंल

शां तिभंग में जाना पड़ेगा जेंल

Fri, 28 Dec 2018 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शां तिभंग में जाना पड़ेगा जेंल

विज्ञापन
शांतिभंग में अब नहीं मिलेगी हाथोंहाथ जमानत
- जिला प्रशासन ने की सख्ती, कम से कम एक दिन के लिए जाना पड़ेगा जेल
- अब तक सिटी मजिस्ट्रेट या एसडीएम की ओर से उसी दिन मिल जाती थी जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में शांतिभंग करने वालों पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने शांतिभंग करने वालों को हाथोंहाथ नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। अब शांतिभंग के मामले में कम से कम से एक दिन के लिए जेल जाना पड़ेगा।
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में अक्सर लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट या एसडीएम की ओर से उसी दिन जमानत दे दी जाती थी। जिससे आरोपी बिना जेल जाए ही छूट जाता था। मगर हर रोज इस तरह के लोग अशांति फैलाते और छूटकर आ जाते थे। इन पर लगाम लगाने के लिए अब एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि वह कम से कम एक दिन जेल जरूर भेजे। उन्होंने बताया कि इससे शांति भंग करने वालों में कमी आएगी।
विज्ञापन

यदि किसी गंभीर मामले में शांतिभंग का अंदेशा है तो संबंधित अधिकारी 14 दिन तक या उससे अधिक तक भी यह समय बढ़ा सकते हैं। डीएम ने बताया इससे लोगों में एक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि जिससे लोगों द्वारा अशांति न फैलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed