फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, संदिग्धों से पूछताछ

Fri, 28 Dec 2018 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन

- पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में तीन फ्लैटों को बनाया था चोरों ने निशाना
- पार्किंग से सीधे लिफ्ट में गए संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में बृहस्पतिवार को चोरों ने तीन फ्लैटों को निशाना बनाया था। तीनों फ्लैट से चोर 10 लाख से अधिक के नकदी-आभूषण चोरी कर ले गए। सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई है। शुक्रवार को इनमें से कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस पार्किंग से सीधे लिफ्ट में जाते दिखे कुछ और संदिग्धों की पहचान का प्रयास कर रही है।
सोसायटी निवासी इंजीनियर आशीष चंद्रा और अभय कुमार के फ्लैट में लाखों की चोरी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही थी। तभी सोसायटी निवासी रजत भी ऑफिस से घर लौटे। उनके फ्लैट के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। चोर उनके घर से भी 25 हजार रुपये नकदी व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पीड़ितों ने बताया कि सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने कुछ कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ की है लेकिन माइनस-1 पार्किंग से सीधे लिफ्ट में गए कुछ संदिग्धों की पहचान नहीं हो पा रही है कि वो लोग कौन हैं और यहां क्यों आए हैं। निवासी भी उनके संबंध में अभी तक कुछ नहीं बता पाए हैं। इससे उन पर पुलिस का संशय बढ़ गया है। सीओ ग्रेटर नोएडा तृतीय पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं, उनकी पहचान व पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोसायटी में लोगों में गुस्सा, आज करेंगे प्रदर्शन
सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इसके चलते तीन फ्लैट में चोरी की वारदात हुई है। वहां रहने वाले ज्यादातर लोग नौकरी पर जाते हैं, उस दौरान उनके फ्लैट को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा पुख्ता करने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed