{"_id":"5b07f77f4f1c1ba36e8b4891","slug":"191527248767-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6. पुलिस ने मोबाईल एवं चेन स्नेचिंग के आरोपी को दबोचा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6. पुलिस ने मोबाईल एवं चेन स्नेचिंग के आरोपी को दबोचा।
Updated Fri, 25 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमार रंगे हाथों पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका।
पुलिस ने मोबाइल एवं चेन झपटमारी के एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पर विभिन्न पुलिस थानों में चेन झपटमारी व चोरी करने के आठ मामले दर्ज हैं। उसको चार मामलों में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को बघौला गांव का सुभान खां पुलिस थाने के पास खड़ा था। उसके हाथ में मोबाइल था, जिसे अचानक एक युवक ने सुभान से छीन लिया और फरार हो गया। सुभान के शोर मचाने पर थाना प्रभारी रतनलाल एवं दो होमगार्ड झपटमार के पीछे दौडे़। उन्होंने उसको दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वसीम पुत्र वजीर निवासी बूबलहेड़ी बताया। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि वसीम को अदालत ने 2013 के केस नं. 314, 2014 के मुकदमा नं. 37 व 38 तथा 2015 के मुकदमा नं. 312 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज हैं। पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका में पांच, नूंह, बल्लभगढ़, पुन्हाना में एक-एक मामला दर्ज है।