फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5# लामबंद हुए चोरी से आक्रोशित दवा विक्रेता, चौकी प्रभारी से मिलकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की लगाई गुहार

5# लामबंद हुए चोरी से आक्रोशित दवा विक्रेता, चौकी प्रभारी से मिलकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की लगाई गुहार

Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
5# लामबंद हुए चोरी से आक्रोशित दवा विक्रेता, चौकी प्रभारी से मिलकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की लगाई गुहार
दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर जताया चोरी का विरोध
विज्ञापन

तावड़ू। नगर में दवा विक्रेताओं की दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जाना जारी है। पिछले दो दिनों में दो मेडिकल स्टोर का ताला तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। जिनके विरोध में दवा विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया। दवा विक्रेताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी दीपचंद से मिलकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ की मांग की। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि बीते साल भी ठीक इसी प्रकार से दुकानों के ताले तोड़कर चोरियों को अंजाम दिया गया था। पुलिस अभी तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। पिछले दो दिनों में नगर की मुख्य सड़क पर गुरुनानक व दीक्षा मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चुरा लिया गया। दीक्षा मेडिकल स्टोर के संचालन शील रत्न का कहना है कि दुकान से एक इनवर्टर बैट्री, करीब 15 हजार रुपये की कॉस्मेटिक्स व 4 हजार रुपये की नकदी चुरा ली गई। वहीं बुधवार रात गुरुनानक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ करीब 60 हजार रुपये की चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed