फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर पर चलायी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर पर चलायी गोली

Sat, 15 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर पर चलायी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर पर चलाई गोली
विज्ञापन

-हमले में बाल-बाल बचा पीड़ित, मौके से बदमाशों की बिना नंबर की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने केबल ऑपरेटर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली विजय सिंह (37) को नहीं लगी। वारदात के बाद हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। विजय सिंह नजफगढ के दीनपुर गांव में रहते हैं और केबल ऑपरेटर हैं। 13 दिसंबर की देर रात वह बुलेट से घर आ रहे थे। दीनपुर एक्सटेंशन इलाके में उन्होंने एक युवक को बिजली के खंभे के पास खड़ा देखा। पास ही एक बाइक खड़ी थी। विजय सिंह को देखते ही खंभे के पास खड़ा युवक जोर से चिल्लाया कि वह आ गया है। इसी दौरान पीछे से दो युवक निकले। एक युवक ने विजय सिंह की तरफ पिस्टल कर दो गोली चला दी। इसके बाद तीनों युवक छोड़कर फरार हो गए। विजय ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को मौके बाइक में कोई नंबर प्लेट नहीं था। मौका मुआयना में पुलिस को वहां से दो खोखे और एक कारतूस मिले। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से विजय पर गोली चलाई गई है। पुलिस विजय से पूछताछ कर रंजिश के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed