{"_id":"5bf06fefbdec22695b77b0f7","slug":"154248400214-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक सेवा केंद्र कर्मी से छह लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषक सेवा केंद्र कर्मी से छह लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: कृषक सेवा केंद्र कर्मी से छह लाख लूटने वाला धरा
पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये, तंमचा बरामद किया, दो आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी में 15 नवंबर को कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी से बृहस्पतिवार शाम को हुई छह लाख की लूट मामले में दादरी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के डेढ़ लाख रुपये, एक तमंचा व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेकी कर वारदात अंजाम दी थी। पुलिस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
सूरजपुर स्थित कार्यालय में एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि दादरी पुलिस मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम को लुहारली गेट के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान दादरी के कटहैरा निवासी अंकित के रूप में हुई। उस पर दादरी समेत कई थाना क्षेत्रों में पहले से भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अंकित ने बताया कि कृषक सेवा केंद्र के कर्मचारी नरेश से हुई छह लाख की लूट को उसने फिरोज उस्ताद व सैली के साथ अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह काठ मंडी व नई आबादी से निकलते हुए कटहैरा गांव पहुंचे थे। लूट की शेष रकम फरार आरोपियों के पास हैं।